शासन के निर्देश पर 5 साल से अधिक समय से लंबित सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मुकदमे के निस्तारण का अभियान तहसील प्रशासन ने किया शुरू——अनीश सिंह।
1 min read
4,655 views
तरबगंज गोंडा। शासन के निर्देश पर 5 साल से अधिक समय से लंबित सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मुकदमे के निस्तारण का अभियान तहसील प्रशासन ने शुरू किया है।
अपर तहसीलदार न्यायिक अनीश सिंह ने बरौली में स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले का मौके पर ही निस्तारण करते हुए जमीन को खाली करा दिया। बताते चले कि तरबगंज अपर तहसीलदार न्यायिक के अदालत पर अब तक 1283 पत्रावलियों का गुण दोष के आधार पर निस्तारण किया जा चुका है। वही सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के कुल 74 पत्रावलियों का निस्तारण किया जा चुका है। अपर तहसीलदार अनीश सिंह ने बताया कि अब सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में जिलाधिकारी के निर्देशन में वह स्वयं मौके पर जाकर सरकारी जमीन खाली करने का अभियान छेड़ चुके हैं।
