नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नलिनी एकाडेमी के संस्थापक गुरु जी को सातवीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्वाजंलि

1 min read

 2,200 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोण्डा। नलिनी एकाडेमी के संस्थापक व श्री गांधी विघालय इण्टर कालेज रेलवे कालोनी के सेवानिवृत्त प्रवक्ता स्व. राम शरण गुरुजी की सातवीं पुण्यतिथि विघालय परिसर में मनाई गई। पुण्यतिथि पर गुरुजी की प्रतिमा पर प्रबंधक पंकज भारतीय, प्रधानाध्यापक बनवारी लाल गुप्ता व अध्यापिकाएं तथा परिजनों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानाध्यापक बनवारी लाल गुप्ता ने कहा कि गुरुजी बच्चों के अध्यापक के साथ साथ एक अभिभावक की भूमिका निभाते थे। वे अंग्रेजी,हिंदी व संस्कृत भाषा के अच्छे जानकार थे। उनके द्वारा पढ़ाये गये छात्र आज भी उनका गुणगान करते हैं। वह बहुत ही सरल स्वभाव के थे। उनकी कमी हमेशा बनी रहेगी। इस मौके पर श्रीमती संध्या गौड़, श्रीमती नन्दिनी सिंह, कु० रुपल यादव, कु० प्रीती, कु० निधि पाण्डेय, रागिनी, अर्चना कश्यप, जाग्रति कश्यप, मधुर यादव, सूरज गौतम, राजेश साहू, राजीव यादव, सूरज साहू, आलोक कुमार, विन्दे वर्मा सहित स्कूल के छात्र आसिफ, कृष्णा अग्रहरि, हर्षित कश्यप, शुभम कश्यप, हसनैन व अन्य छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!