नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ठंड से बचने के लिए इंकलाब फाउंडेशन ने किया कम्बल वितरण अभियान : मिशन राहत मुहिम लगातार 30 दिन से चल रहा निरंतर

1 min read

 2,250 views

 

गंगेश कुमार गुप्ता
धानेपुर गोंडा। जिले की सामाजिक संस्था इंकलाब फाउंडेशन ने गुरुवार को प्रोफेसर आर बी सिंह बघेल, कैप्टन क्रांति सिंह व अजेय विक्रम सिंह के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर कम्बल वितरण किया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि लगभग चार वर्षों से संस्था कार्य कर रही है। इसका उद्देश्य समाज में गरीब एवं बेसहारा लोगों की सहायता करना है। फाउंडेशन रोज रात्रि में 11 बजे से 1 बजे तक गर्म कपड़े, वस्त्र और कंबल वितरण करता है। इस मुहिम को शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जा रहा है। इसके साथ ही बेहद जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता भी की जा रही है। इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया कि इंकलाब फाउंडेशन के इस मुहिम को जनसमर्थन भी प्राप्त हो रहा है। जो पुराने नए कपड़े व कम्बल देना चाहते हैं उनके घर हमारी टीमें जा कर कपड़े लेती हैं फिर उस कपड़ों को रात्रि में वितरण किया जाता है। शहर के अंबेडकर चौराहा, बस स्टॉप चौराहा, स्टेशन, बड़गांव पुल पर तमाम जरूरतमंद जमीन पर लेते रहते हैं,जिन्हें रात्रि में गर्म कपड़े कम्बल वितरण करने के साथ ही भोजन वितरण किया जाता है। एलबीएस डिग्री कॉलेज गोंडा के मुख्य नियंता प्रोफेसर आर बी सिंह बघेल ने कहा कि इंकलाब फाउंडेशन जरूरतमंदों की सेवा के लिए रात्रि में निकलती है। सच में जिन्हें गर्म कपड़े कम्बल की जरूरत होती है वो रात्रि में ही मिलते हैं। यह मुहिम मिशन राहत के नाम से कई दिनों से चल रहा है। अजेय विक्रम सिंह ने कहा कि सर्द हवाओं से ठंड को देखते हुए संस्था रात भर कम्बल वितरण कर रही है। ठंड से कंपकंपा रहे लोगों को जब रात में अचानक कम्बल मिला तो उनके चेहरे खुशी से खिल गए। क्रांति सिंह ने कहा कि गरीब व निर्धन, असहायों को सर्दी से बचाव के लिए गांवों, मुहल्लों, नुक्कड़, चौक, चौराहा, बाजार आदि जगहों पर बेसहारा लोगों के बीच यह कम्बल वितरण अभियान के तौर पर निरंतर चालू रहेगा। देर रात कंबल वितरण होता देख लोगों ने कहा की उन्होंने सर्दी से ठिठुरते गरीब असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। कम्बल वितरण कर खुले आसमान के नीचे रात गुजारते गरीबों को यह एहसास दिलाया कि समाज मे मानवता खत्म नहीं हुई है। इस मुहिम में डॉक्टर अनिता मिश्रा, डॉक्टर अतुल सिंह, डॉक्टर घनश्याम गुप्ता, डॉक्टर राकेश तिवारी, डॉक्टर समीर गुप्ता, क्रांति सिंह ने मुहिम में शामिल होकर सहयोग किया है। कम्बल वितरण कार्यक्रम में अविनाश सिंह, प्रोफेसर आर बी सिंह बघेल, कैप्टन क्रांति सिंह, अजेय विक्रम सिंह, दिव्यांश श्रीवास्तव, दुर्गेश आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!