नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बार एसोसिएशन फैजाबाद में अध्यक्ष पद के लिए राजीव पाण्डेय ने किया नामांकन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,095 views

स्कंद दास

अयोध्या युगनव टाइम्स लाइव

बार एसोसिएशन फैजाबाद में अध्यक्ष पद के लिए राजीव पाण्डेय ने किया नामांकन

फैजाबाद: बार एसोसिएशन फैजाबाद में अध्यक्ष पद के लिए राजीव पाण्डेय ने आज नामांकन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता, कनिष्ठ अधिवक्ता, और मातृ शक्तियों ने उनका साथ दिया।

राजीव पाण्डेय ने वर्ष 2021-22 में बार एसोसिएशन फैजाबाद में उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। उनके पास नियमित वकालत का लगभग 30 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने संघ में किसी भी पद को प्राप्त करने से पूर्व भी अधिवक्ता हित में सदैव काम किया है।

उनके कार्यकाल में सबसे कम हड़ताल हुई, लाइब्रेरी को अपडेट कराया गया, और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन भी किया।

राजीव पाण्डेय ने अपने पूरे कार्यों का हवाला देकर अधिवक्ता के हित में सकारात्मक कार्य करने का वादा किया है। उन्होंने अध्यक्ष पद पर सभी अधिवक्ताओं से आशीर्वाद के रूप में मत देने की अपील की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!