नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कांग्रेस कार्यालय गोंडा में बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही विचार गोष्ठी का आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 8,594 views

जिला कांग्रेस कार्यालय गोंडा में बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया
गोष्टी को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बाबा साहब को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की अंग्रेजों द्वारा लूट गए भारत और उसके नागरिकों को अच्छी व्यवस्था देने के लिए भारतीय संविधान का निर्माण किया गया बाबा साहब की सोच थी देश के हर व्यक्ति को चाहे वह किसी भी जाती,धर्म का हो सम्मान से जीने का अधिकार है और उसी कड़ी में डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की अध्यक्षता में बाबा साहब को संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया और बाबा साहब ने वास्तविक रूप से देश के हर नागरिक को सम्मान पूर्वक जीने के लिए संविधान में व्यवस्था की
किंतु आज कतिपय ताकतें संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ कर रही हैं जाति और धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लडाया जा रहा है किंतु हम सभी लोगों को संकल्प लेकर बाबा साहेब के आदर्शों पर चलना होगा यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी
गोष्टी में प्रमुख रूप से प्रवक्ता शिवकुमार दुबे अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, अरविंद शुक्ला ने अपने विचारों के माध्यम से बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अविनाश मिश्रा, शाहिद अली कुरेशी, राज बहादुर सिंह,राजेश मौर्य, टी एन फारुकी, शैलेन्द्र सिंह, अवसार अहमद, सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!