नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

विवाह बंधन में बंधे 142 जोड़े, अतिथियों ने दिया उपहार व आशीर्वाद

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,857 views

स्कंद दास

अयोध्या युगनव टैम्स लाइव विकासखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 142 जोड़ें विवाह बंधन में बंधे। अतिथियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद, उपहार व प्रमाण पत्र भेंट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख श्रीदेवी ने किया।रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि परिणय सूत्र में बंधे सभी नव दम्पतियों का जीवन खुशहाली से भरा रहे। बेटियों के हाथ पीले करने के लिए पहले गरीबों को सेंठ साहूकारों के यहां हाथ फैलाना पड़ता था आज वे गर्व से अपनी बेटी का विवाह कर रहें हैं। अवधेश प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके पूर्व सामूहिक विवाह में सपा के जनप्रतिनिधि ने कामाख्या धाम में प्रीतिभोज कराने का वादा किया था क्या व पूरा हुआ। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा हमारी सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ तलाकशुदा महिलाओं को भी दे रही है। पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार की संपूर्ण योजनाएं पारदर्शिता के साथ चल रही है, उन्होंने नव दम्पतियों को शुभकामनाएं दी। मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह ने कहा कि सभी जोड़े शपथ लें कि दहेज नहीं लेंगे और घरेलू हिंसा नहीं सहेंगे। कार्यक्रम को बीकापुर विधायक अमित सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने भी संबोधित किया। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विवेक पांडेय की टीम द्वारा प्रस्तुत मांगलिक गीतों ने लोगों का मन मोहा।
कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी बीके सिंह, एसडीएम राजीव रत्न सिंह, तहसीलदार प्रदीप सिंह, बीडीओ अखिलेश गुप्ता, एडीओ पंचायत सिद्धार्थ नाथ पांडे, एडीओ आईएसबी संपूर्णानंद तिवारी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!