नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

स्टार बुकेम लिमिटेड में संरक्षित कर रखी गयी27 हजार छ सौ दस बल्क लीटर सरकारी स्प्रिंट चोरी 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,535 views

जितेंद्र गुप्ता

 दो करोड बहत्तर लाख छिआसी हजार पांच सौ अडसठ रूपये का सरकारी स्प्रिंट चोरी कर बेचे जाना का मुकदमा फर्म के मालिक सहित छः कर्मचारियो पर दर्ज थानाध्यक्ष निर्भय नरायन सिंह ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव मैसर्स स्टार बुकेम लिमिटेड नवाबगंज आसवानी गोण्डा के गोदाम मे संरक्षित लगभग तीन करोड रुपये की सरकारी स्प्रिंट चोरी सहायक आबकारी आयुक्त ने मालिक प्रबन्धक सहित 6 लोगो पर चोरी  कर बेचे जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज कस्बे में स्थित मैसर्स स्टार बुकेम लिमिटेड के गोदाम में विभिन्न टैको में आबकारी विभाग द्वारा ईएनए संरक्षित कराई गयी थी।जिसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित फर्म की थी। फर्म द्वारा बीच में यह सूचना दी गयी थी की संचित ईएनए का रिसाव हो रहा जिस पर आबकारी विभाग द्वारा मौके पर जांच किया गया था लेकिन रिसाव मामूली गंध आ रही थी।

मैसर्स स्टार लाइट बुकेम लिमिटेड आसवानी नवाबगंज के गोदाम के टैंक संख्या 13 की आबकारी विभाग के अधिकारियो द्वारा माप की गयी तो 1.00 सेमी पाई गयी है जबकि ईएनए 27.610.00 बल्क लीटर तीव्रता  96.09% v/ v की ग्रेन ईएनए संचित थी ।

अबिकारी विभाग के अधिकारियो की माने तो निरीक्षण के समय बह रही ईएनए का बहाव इतना तेज नही था जिससे यह माना जाए समस्त ईएनए इस बहाव के कारण नष्ट हो गया है

उक्त घटनाक्रम से स्पष्ट है की आसवनी के मालिकाना प्रबंध समिति के अधिकारियो एवं कर्मचारियो द्वारा टैको मे संरक्षित ग्रेन ईएनए के समुचित सुरक्षा में किसी प्रकार का अनियमितता करके 27.610.00 बल्क लीटर ग्रेन ईएनए की चोरी की गयी है।

सहायक आबकारी आयुक्त देवीपाटन मंडल की माने तो मौका जांच में करने से मालूम हुआ है की इतनी भारी मात्रा में स्प्रिंट बह जाय और किसी अधिकारी कर्मचारी को पता न लगे यह सम्भव नही है। आसवानी के अधिकारी कर्मचारी के द्वारा मिलीभगत कर स्प्रिंट की चोरी की गयी है। जिससे राज्य सरकार का 2.72.86.568/ करोड रूपये राजस्व की चोरी की गयी है।

उन्होंने यह भी बताया की मैसर्स स्टार लाइट बुकेम लिमिटेड नवाबगंज आसवानी गोण्डा के विरुद्ध

आसवनी मे संग्रहित किसी स्प्रिंट की आग, चोरी ,माप , प्रूफ या अन्य किसी कारण से हानि और क्षति के लिए सरकार उत्तर दायित्व नही होगी अस्पष्ट है की आसवक पूर्ण रूपेण जिम्मेदार है। इस सम्बंध मे सहायक आबकारी आयुक्त देवीपाटन मंडल राम प्रीत चौहान ने मैसर्स स्टार लाइट बुकेम लिमिटेड नवाबगंज आसवानी गोण्डा के आसवक जगदीश अग्रवाल,प्रबन्धक रचित मेहरोत्रा,केमिस्ट सह ऐजेंट चन्द्र प्रकाश मिश्रा,बाटलिंग मैनेजर अमित ठाकुर तथा बाटलिंग सुपरवाइजर अंकित अग्रवाल सहित छः लोगो पर चोरी कर दो करोड बहत्तर लाख छिआसी हजार पांच सौ अडसठ रूपये का सरकारी स्प्रिंट चोरी कर बेचे जाने  की विभिन्न धाराओं तहत थाने मे मुकदमा दर्ज कराया है। घटना दर्ज करने पश्चात थानाध्यक्ष निर्भय नरायन सिंह ने घटनास्थल पर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया है ।इस घटना को लेकर स्थानीय मिल मालिक और सहयोगियो पर दर्ज मुकदमा जनपद मे चर्चा का विषय बना हुआ है वही इस चोरी मे आबकारी और दर्ज मुकदमा के आरोपियो के मिलीभगत के बिना इतनी बडी चोरी संभव नही है इस चोरी को लेकर पुलिस विभाग काफी सक्रिय है इसका अंदाजा इसी बात को लेकर लगाया जा रहा है कि घटना की विवेचना स्वयं थानाध्यक्ष कर रहे है पुलिस टीम ने मील मे काम करने वालो सहित अन्य लोगों से पुछताछ शुरु कर दिया है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!