नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भारत रत्न स्व श्रीमती इंदिरा गांधी जी के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में इंदिरा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाञ्जलि अर्पित की गई

1 min read

 5,431 views

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व श्रीमती इंदिरा गांधी जी के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में इंदिरा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा इंदिरा गांधी जी ने 11वर्ष की उम्र में वानर सेना का नेतृत्व किया और आजादी आंदोलन में सक्रिय हुई 1942के आंदोलन में भागीदारी के कारण 242दिन जेल में रही प्रिवी पर्स खत्म करने, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पाकिस्तान का विभाजन कर बांग्लादेश का निर्माण जैसी तमाम उपलब्धियां उनके कार्यकाल में रही अपने अंतिम भाषण में उन्होंने कहा था मैं जीवित रहूं या ना रहूं मेरे खून का एक-एक कतरा बुलंद भारत का निर्माण करेगा ऐसे महान नेता को हम कांग्रेस जन आज अपनी भाविनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रवक्ता शिव कुमार दुबे अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान सभासद शाहिद अली कुरेशी, ओम प्रकाश सोनकर,अरविंद शुक्ला, अविनाश मिश्रा, शादाब अहमद खान ने अपने विचारों के माध्यम से इंदिरा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य राम श्रृंगार भारती, विनय प्रकाश त्रिपाठी, लाल बहादुर कनौजिया,वाजिद अली, सुरेंद्र बहादुर, टी एन फारुकी,श्री मती सीमा सोनकर, अब्दुल्ला खान, हरीराम वर्मा, छोटे लाल, मो तैय्यब, सलीम कुरैशी, अवसार अहमद, जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!