नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

असहाय गरीबों और दीन दुखियों की सेवा में तत्पर रहते थे महंत रामविलास दास – परशुराम दास

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,522 views

स्कंद दास

सुंदरकांड पाठ आयोजन के साथ महंत रामविलास दास को दी गयी श्रद्धांजलि

 

अयोध्या युगनव टाइम्स लाइव सिद्ध पीठ संकट मोचन हनुमान किला मंदिर के संस्थापक साकेत वासी श्री महंत रामविलास दास जी महाराज की 9वीं पुण्यतिथि श्री महंत रामदास व महंत परशुराम दास महाराज के संयोजन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। श्री महाराज जी के पुण्यतिथि के अवसर पर सुंदरकांड का पाठ और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। खाक चौक और संकट मोचन हनुमान किला मंदिर के महंत परशुराम दास जी महाराज ने बताया कि श्री श्री महाराज जी बाईपास पर आश्रम बनाकर के संतो असहाय व गरीबों की सेवा में तत्पर रहते थे और सेवा को ही धर्म मानते थे। हमेशा अपने शिष्यों भक्तों को सेवा का ही धर्म माननीय का उपदेश दिया करते थे। श्री महाराज जी भजन में तल्लीन रहते थे। श्री महाराज ने बताया कि सेवा धर्म मानते थे और हमेशा शिष्यों को बताते रहते थे कि परमात्मा के मिलने का सबसे सरल रास्ता परमार्थ निस्वार्थ भाव से सेवा ही है। श्री महाराज जी बाईपास के किनारे रहते थे जो भी गरीब असहाय भूला भटका आश्रम में पहुंचा था सब की सेवा निस्वार्थ भाव से करते थे। श्री महाराज जी के 9 वीं पुण्यतिथि पर अयोध्या के संतो ने भाव रूपी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर खाकचौक मुख्य पुजारी रामचरण दास,दिगंबर, संकट मोचन सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, महंत इंद्रदेव दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, सिद्ध बाबा नरसिंह दास, बड़े हनुमान के अधिकारी छविराम दास , महंत राम प्रकाश दास, महंत अवधेश दास, महंत अवध किशोर शरण, महंत राम कुमार दास,बाल योगी महंत रामदास, बालयोगी महंत विनोद दास, रामायण महंत कमला दास रामायणी , राघव दास, महंत मनीष दास, हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी रमेश दास, महामंडलेश्वर महंत गिरिश दास,श्रीराम कथा के मर्मज्ञ चंद्रांशु महाराज, महंत दामोदर दास, राजभूषण दास रामायणी,महंत विजय रामदास, अमर सिंह, विनोद सिंह, डॉ एमपी यादव , पार्षद अंकित त्रिपाठी श्री चंद्र यादव सहित सैकड़ो संतो महंतों श्रद्धांजलि अर्पित की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!