नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दीपोत्सव मेला 2024 में 1100 लोगों द्वारा सरयू आरती का नया कीर्तिमान, टीम को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

1 min read

 4,596 views

स्कंद दास

अयोध्या युगनव टाइम्स लाइव अयोध्या मण्डलायुक्त गौरव दयाल , महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्वाती शर्मा के साथ आयुक्त सभागार में दीपोत्सव मेला 2024 के दौरान सरयू आरती में एक साथ 1100 लोगों द्वारा आरती करने के ऐतिहासिक कीर्तिमान को मान्यता देने के लिए अपनी पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस कार्य को सफल बनाने में योगदान देने वाले खंड विकास अधिकारीगण, एनआरएलएम के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि, “कम समय में आपकी अथक मेहनत से सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराना अत्यंत सराहनीय है। आप सभी बधाई के पात्र हैं।”
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ” सरयू आरती का दृश्य अत्यंत अद्भुत था, जिसे प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया। यह अयोध्या के लिए गर्व की बात है और यह सब आपके प्रयासों से ही संभव हुआ।”
मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने भी सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और सरयू आरती के कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके योगदान की सराहना की। इस मौके पर सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!