नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना और उनके उत्पीड़न से बचाना है श्रीमती ऋतु शाही

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,900 views

रूबी सोनी

अयोध्या युगनव टाइम्स लाइव अयोध्या के सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही की उपस्थिति में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई के दौरान कुल 11 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 10 प्रकरणों का समाधान मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर किया गया। एक प्रकरण में जानकारी अपूर्ण होने के कारण निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों में 05 मार-पीट से संबंधित, 03 पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें, 02 कब्जे के मामले और 01 दहेज उत्पीड़न का मामला शामिल था। श्रीमती ऋतु शाही ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई की दिशा में निर्देशित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग का प्रमुख उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना और उनके उत्पीड़न से बचाना है। उन्होंने यह भी बताया कि महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए आयोग प्रदेशभर में जनसुनवाई आयोजित करता है, जिसमें महिलाएं स्वयं अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं।
जनसुनवाई के बाद, श्रीमती ऋतु शाही ने जिला जेल की महिला बैरक का निरीक्षण किया और वहां की महिला कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।जनसुनवाई में जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार, पुलिस उपाधीक्षक योगेन्द्र कुमार, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी और सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित शिकायतकर्ता और उनके परिजन भी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!