मां शान्ति सेवा फाउण्डेशन टीम ने बाल दिवस पर निर्धन बच्चों के चेहरे पर खिलाया मुस्कान।
1 min read
6,409 views
आचार्य स्कंद दास अयोध्या धाम
अयोध्या, मां शांति सेवा फाउंडेशन बेनीगंज संरक्षक संस्थापक बसंत राम ने बाल दिवस के अवसर पर खजुआ कुंड क्षेत्र में रंजीत यादव उप निरीक्षक द्वारा अस्थाई रूप से निर्धन असहाय बच्चों के लिए चलाये जा रहे अपना स्कूल में निशुल्क शिक्षा ले रहे बच्चों को संरक्षक बसंत राम के नेतृत्व में संस्था टीम पहुंचकर बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षण कार्य कर प्रोत्साहित किया सभी सदस्यों ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और अपने-अपने अंदाज में बताया कि जीवन के लिए शिक्षा अत्यंत जरूरी है, उप निरीक्षक रंजीत यादव को उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्थापक बसंत राम ने बच्चों को जलपान कराकर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही बच्चों को प्रोत्साहित कर आशीर्वाद देते हुए शुभकामना दिया और कहा, पढ़ोगे तभी आगे बढ़ोगे शिक्षा ही भविष्य को संवारती है। कार्यक्रम में श्रीमती नेहा कुमारी अध्यक्ष ,आमिर खान, विनय प्रकाश मौर्य, प्रज्ञा श्रीवास्तव, एकता रस्तोगी, रोली श्रीवास्तव, ऋषि शंकर शुक्ला, सुबोध श्रीवास्तव सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।
