नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

रामनगरी में टाटा समूह बनाएगा कैंसर हॉस्पिटल राज परिवार ने दी निश्शुल्क आठ एकड़ भूमि

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 17,164 views

 

अयोध्या :टाटा ग्रुप अयोध्या में कैंसर हॉस्पिटल बनाएगा। राज परिवार ने निर्माण का मार्ग आठ एकड़ भूमि निश्शुल्क उपलब्ध करा कर प्रशस्त कर दिया। यह हॉस्पिटल स्वर्गीय विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र की स्मृति में होगा। राज परिवार के उत्तराधिकारी यह यतीन्द्र मिश्र का प्रस्ताव था। कैंसर हॉस्पिटल निर्माण के लिए टाटा ग्रुप के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल आ चुका है। यह कैंसर हॉस्पिटल पूर्वांचल ही नहीं आसपास के प्रदेशों के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। अभी तक कैंसर के लंबे इलाज के लिए लोगों को टाटा ग्रुप के मुंबई के कैंसर हॉस्पिटल में जाना पड़ता था। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र के अनुसार स्वर्गीय रतन टाटा की अयोध्या में कैंसर हॉस्पिटल के निर्माण की परिकल्पना रही जिसे राज परिवार के सहयोग से धरातल पर उतरा निश्शुल्क जमीन उपलब्ध कराए जाने से पूरा होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!