नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोपाष्टमी के अवसर पर कारसेवक पुरम में गौवंशों का पूजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,874 views

स्कंद दास

अयोध्या युगनव टाइम्स लाइव कारसेवक पुरम स्थित श्रीराम गौशाला में गोपाष्टमी के अवसर पर सैकड़ों गौवंशों का वैदिक रीति से पूजन किया गया। इस पूजन समारोह का आयोजन विहिप केंद्रीय संयुक्त संगठन महामंत्री विनायक राव देश पांडेय के नेतृत्व में हुआ, जिसमें प्रमुख मार्गदर्शक प्राधानाचार्य इंद्रदेव मिश्र थे।

विहिप संगठन महामंत्री विनायक राव ने इस मौके पर कहा कि गौवंशों की सुरक्षा के लिए सरकारों को मजबूत इच्छाशक्ति दिखानी होगी। उन्होंने गौ हत्या को लेकर सख्त कानून की आवश्यकता जताते हुए कहा कि इस पर फांसी की सजा का प्रावधान किया जाना चाहिए, तभी हम इस अमूल्य धरोहर को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा, “प्राचीन काल से यह मान्यता रही है कि ‘गावो विश्वस्त मातरः’, अर्थात गाय ही विश्व की माता है। भारत की आत्मा गाय में ही बसती है।”

विनायक राव ने गऊ पालन को परिवारों के लिए बोझ नहीं, बल्कि समृद्धि का कारण बताया। उनका मानना था कि गो सेवा करने वाला व्यक्ति हर संकट से मुक्त रहता है।
श्रीराम गौशाला समिति के उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने गौशालाओं को सरकारों से हर प्रकार का सहयोग देने की अपील की और साथ ही गांवों में गोचर भूमि को फिर से संरक्षित करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि आजकल गोचर भूमि पर आवासीय और व्यापारिक केंद्र स्थापित हो रहे हैं, जिससे देशी नस्ल की गायों का अस्तित्व संकट में है।
डाडिया मंदिर के महंत गिरीश दास ने गौ पालन को पवित्र कार्य बताते हुए कहा कि “गौ आधारित कृषि ही हमारी मूल है।” उन्होंने कहा कि पहले हम सभी गौ सेवा को देवी-देवताओं की सेवा मानते थे और गाय को परिवार में मां के बाद सबसे पवित्र स्थान पर रखते थे।इस अवसर पर विहिप के संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर शर्मा, केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह “पंकज”, कारसेवक पुरम प्रभारी शिवदास सिंह, उमेश पोडवाल, सह प्रबंधक शरद शर्मा, वीरेन्द्र कुमार, विभाग मंत्री धीरेश्वर वर्मा, व्यवस्था प्रमुख बालचंद वर्मा, राजेंद्र वर्मा, वरुण राय, सुभाष पांडेय, अनिल पांडेय, पवन तिवारी, बबलू सविता, कमला देवी सहित अन्य गौभक्तों ने गौवंश का श्रृंगार कर गुड़ और पूड़ी का भोग अर्पित किया और गौरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!