नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का सम्मेलन संपन्न, मूर्धन्य विद्वानों ने रखें अपने विचार,स्मारिका विमोचन, विचार गोष्ठी, पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न,सोशल मीडिया मिसाइल की तरह:—- सुमन गुप्ता

1 min read

 5,642 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वाधान में एक दिवसीय पत्रकारों का सम्मेलन संगठन के अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा और महामंत्री महेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर आयुक्त कमलेश चंद्र बाजपेई तथा नगर मजिस्ट्रेट ने सरस्वती जी के चित्र पर माल्या अर्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें तमाम मूर्धन्य विद्वानों ने गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किये। इसके बाद संगठन की पत्रिका यादगार 2024 का विमोचन किया गया।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए दैनिक जनमोर्चा की संपादक सुमन गुप्ता ने कहा कि डिजिटल क्रांति के इस युग में सोशल मीडिया मिसाइल की तरह है। कब कहां विस्फोट कर दे। कोई पता नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया हमें एक छोटी सी जानकारी उपलब्ध करा देती है। उसके बाद पत्रकारों की यह जिम्मेदारी बनती है, कि उस खबर की पुष्टि करें। इसमें प्रशासन और पीड़ित दोनों पक्ष का वर्जन होना चाहिए। कहां कि टूल्स माध्यम हो सकता है। लेकिन पत्रकारिता नहीं है। आगे कहां कि आज के दौर में हमें यह देखने को मिल रहा है। कि एक जैसी खबरें लगभग अखबारों में छप जाती है। पहले ऐसा नहीं होता था। यह एजेंडा कौन चला रहा है। इस पर हमें विचार करना होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर आयुक्त प्रशासन कमलेश चंद्र वाजपेई ने कहा कि पत्रकारों को अपनी खबर लिखते समय सकारात्मक दृष्टि अपनानी चाहिए। क्योंकि खमियों को उजागर करना उनका काम है। हमें ऐसी खबरों से बचना चाहिए। जिससे समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसी क्रम में नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि पत्रकार को किसी का मित्र नहीं होना चाहिए। यदि कोई पत्रकार किसी का मित्र हो जाता है। तो वह सत्य की खबरों को प्रकाशित नहीं कर पाएगा। समाज का एक सजग पहरी होने के नाते उसकी यह जिम्मेदारी बनती है। वह जो भी कुछ लिख रहा है। वह सत्य से परे ना हो। वरिष्ठ पत्रकार तेज प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकारिता एक सम्मानित पेशा है। इसमें पैसा नहीं सम्मान मिलता है। ऐसे में आप जिस भी क्षेत्र मे है। उस क्षेत्र में अगर निष्ठा पूर्वक काम करेंगे। तो इससे आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वरिष्ठ पत्रकार एसपी मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों को अपने दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। कार्यक्रम को रजा हुसैन रिजवी, राजीव रस्तोगी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन के के श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम में पत्रकारों को बैग शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने कि सभी पदाधिकारी को जन मोर्चा की संपादक सुमन गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जिले के कोने-कोने से आए पत्रकारों को अपर आयुक्त प्रशासन और नगर मजिस्ट्रेट ने बैग शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आपदा राहत कोष से मदन मोहन श्रीवास्तव को 11000 रुपए की सहायता राशि दी गई। इस अवसर पर जिले के चारों तहसीलों के सभी पदाधिकारी तथा जिले के कोने-कोने से आए पत्रकार गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!