नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जिला कांग्रेस कमेटी में निष्क्रिय पदाधिकारी को हटा कर नये लोगों को मिलेगा स्थान —– प्रमोद मिश्रा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,382 views

जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आज कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें आगामी 31अक्टूबर कोदेश की प्रथम महिला प्रधानमत्री भारत रत्न श्री मती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथी मनाए जाने के साथ ही निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर नए लोगों को पार्टी पदाधिकारी बनाने का निर्णय लिया गया
बैठक को संबंधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा आगामी 31अक्टूबर को स्वर्गीय श्री मती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथी पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर सभी साथी अवश्य आएं इसी क्रम में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि निष्क्रिय पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों के स्थान पर नए पदाधिकारियों की नियुक्त कर संगठन को सक्रिय किया जाएगा जिसके लिए 31को तहसील और ब्लॉक प्रभारी पदाधिकारी नियुक्त कर ज़िम्मेदारी तय कर दी जाए
बैठक में प्रमुख रूप से प्रवक्ता शिवकुमार दुबे उपाध्यक्ष शुक्ला प्रसाद शुक्ला, विनय त्रिपाठी रमन महासचिव अविनाश मिश्रा, शाहिद अली कुरेशी सभासद, अरविंद शुक्ला जिला सचिव सलीम कुरैशी, टी एन फारुकी, ब्लॉक अध्यक्ष विवेकानन्द शुक्ला, धर्मराज सिंह, अतीक खान, राकेश सिंह राणा ने संगठन को सक्रिय और गतिशील बनाने हेतु अपने विचार व्यक्त किए
कार्यक्रम में वाजिद अली, विजय गुप्ता, हरीराम वर्मा, भगौती सोनी, राजू सेवादल, नवी बक्स, तैय्यब, बरसाती लाल, कमाल मो, विनोद, जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!