नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जूनियर वर्ग के कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,277 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा !महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में अध्यनरत जूनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि जब आप नियमित रूप से योग अभ्यास करते रहेंगे तो आप का मन आपके शरीर के साथ मिलकर अच्छा काम प्रारंभ करेगी और आप अधिक आत्मविश्वासी बनेंगे। उन्होंने आगे कहा कि योग में किए जाने वाले विभिन्न आसन या मुद्राएं मांसपेशियों को धीरे-धीरे खींचती और मजबूत करती हैं जिससे जोड़ों में लचीलापन पैदा होता है और आपका शरीर सदैव निरोग रहता है। इस दौरान विद्यालय के व्यायाम शिक्षक बृजेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला क्रीड़ा सचिव राजेश चंद्र पांडेय ने योग की विभिन्न विधाओं के बारे में छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया तथा उसके फायदे भी बताएं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आनंद कुमार पांडेय, राकेश कुमार शुक्ल, अशोक कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!