नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पटेल ने देश को जोड़ने का काम किया और आज उन्हीं के प्रयास से भारत अखंड है :अनुराग अग्निहोत्री

1 min read

 5,456 views

 

मोहम्मद सुलेमान
हाथरस। कॉन्वेंट स्कूल होते हुए जहां संघ जैसे संस्कार सिखाये जाते हैं ऐसे हाथरस शहर प्रमुख विद्यालय में रविवार को सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरु कराई साथ ही विजयी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी काशी यादव, प्रबंधक दिनेश सेकसरिया, प्रिंसिपल गणेश पाटिल एव रोहित दुबे एडवोकेट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री व क्रीड़ा अधिकारी व स्कूल प्रबंधक दिनेश सेकसरिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा व बल्लभ भाई पटेल के छवि चित्र पर माल्यार्पण पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वही स्कूल प्रबंध दिनेश सेकसरिया ने मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री का स्वागत किया गया। साथ ही स्कूल प्रबंध समिति ने भी मुख्य अतिथि का स्वागत किया। रन फॉर यूनिटी दौड़ प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर छात्र-छात्राओं ने काफी संख्या में रन फॉर यूनिटी राष्ट्रीय एकता दौड़ में शिरकत की। लोगों ने स्वागत किया। दौड़ में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौड़ के माध्यम से देश में रहने वाले सभी धर्मों के लोगों को एकजुट रहने का संदेश दिया गया। जिसमें सभी लोगों ने सहयोग किया। देश की एकता व अखंडता के लिए लोग राष्ट्रीय ध्वज साथ लेकर चल रहे थे। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने कहा कि यह एकता दौड़ युवाओं में एकता का भाव लाएगी। यदि सरदार पटेल न होते तो भारत देश का नक्शा टुकड़ों में बंटा रहता। जिलाध्यक्ष ने पटेल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि पटेल ने देश को जोड़ने का काम किया और आज उन्हीं के प्रयास से भारत अखंड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!