नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

क्रीड़ा प्रतियोगिता में नौनिहालों ने दिखाई प्रतिभा

1 min read

 1,668 views

 

मोहम्मद सुलेमान
बहराइच। विकास खण्ड फखरपुर में ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन बीईओ राकेश कुमार के निर्देश के क्रम में महर्षि बालार्क महाविद्यालय अरई कला में किया गया। ब्लॉक पीटीआई संतोष सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सभी न्याय पंचायतों के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ अजय कुमार सिंह व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह मुन्ना भैया मौजूद रहे।

प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर बालक बालिका तथा जूनियर स्तर पर 100, 200 व 400 मीटर बालक बालिका वर्ग की दौड़ हुई। इसके साथ ही कबड्डी, खो खो, समूह गीत आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। सभी विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुखदराज सिंह, सतपाल यादव, घनश्याम मिश्रा, विश्वनाथ, सुभाष वर्मा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!