ए आर पी संजय कुमार राज्य स्तरीय एथलेटिक्स टीम चयनकर्ता नियुक्त
1 min read
3,652 views
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा जनपद से वजीरगंज ब्लॉक के ए आर पी संजय कुमार को उत्तर प्रदेशीय खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के टीम चयनकर्ता बनाए जाने पर गोंडा जनपद के शिक्षकों में खुशी की लहर है। ए आर पी संजय कुमार ने बताया कि बचपन से ही खेल के प्रति मेरी विशेष रुचि रही है। बड़े होने पर पढ़ाई के साथ साथ विद्यालयों में होने वाले खेलों में भी प्रतिभाग किया करता था।समय के साथ खेलों के प्रति रुचि बढ़ती गई।स्नातक के बाद बी पी एड की परीक्षा उत्तीर्ण करके बेसिक शिक्षा परिषद में विशिष्ठ बी टी सी के द्वारा शिक्षक बनने के बाद कटरा बाजार ब्लॉक में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। ए आर पी घनश्याम मौर्या ने बताया कि संजय कुमार मोतीगंज के ग्राम गढ़ी के निवासी है और अपने पढ़ाई के दौरान ये विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालयी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके है एवम राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे है। राज्यस्तरीय टीम चयनकर्ता नियुक्त होने पर ए आर पी संजय कुमार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला उपाध्यक्ष उदयभान वर्मा एवम वजीरगंज ब्लॉक के अध्यक्ष वीरेंद्र नाथ सिंह, मंत्री नरेंद्र कौशल ,जनार्दन प्रसाद,अखिलेश गोस्वामी, ब्लॉक व्यायाम शिक्षिका अर्चना तिवारी,ममता, रश्मि सिंह आदि अनेक शिक्षकों ने बधाई दी। गोंडा जनपद के जिला समन्यवयक( प्रशिक्षण) हरगोविंद यादव , एस आर जी टीम विनीता कुशवाहा, कमलेश पांडेय, के वी लाल एवम ए आर पी भगवानदीन,गंगेश्वर प्रसाद,अशोक कुमार, धीरेंद्र सिंह, शरद सिंह, मुरली मनोहर शुक्ला, वीरेंद्र मिश्रा, अमर यादव,दीपक मिश्रा, रवि श्रीवास्तव आदि अनेक लोगों ने ए आर पी संजय कुमार को बधाई दी।
