नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

घर से बाजार गया युवक लापता। गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 12,397 views

नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगवा का रहने वाला युवक घर से नवाबगंज बाजार गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। गुमशुदा युवक के भाई ने स्थानीय थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
22 वर्षीय कमाऊ बेटे के अचानक गायब हो जाने से माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लापता युवक की मां माधुरी सिंह ने बताया कि उनके दोनों बेटे मुंबई में कैटरिंग का काम करते थे। करीब 08 माह पहले अम्बिका गांव वापस आया था। घर में दो बहनें अभी शादी करने को बाकी हैं।
नगवा गांव के हल्ला पुरवा निवासी बलराम सिंह ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उसका 22 वर्षीय भाई अम्बिका सिंह उर्फ शेरू बीते 02 अक्टूबर को घर से बाजार जाने के लिए निकला था। काफी समय बाद तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसका फोन मिलाया गया लेकिन नंबर स्विच आफ हो चुका था। परिजनों ने युवक की तलाश रिश्तेदारों के यहां और आसपास के क्षेत्रों में कई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायन सिंह ने बताया कि गुमशुदा युवक के भाई की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश के प्रयास किए जा रहे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!