नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

रामेश्वर नाथ मंदिर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 8,491 views

 

बेलसर गोंडा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रामेश्वर नाथ मंदिर पर अवध क्षेत्र प्रभारी हरीशचंद्र सिंह उर्फ हरी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए अवध क्षेत्र प्रभारी हरी सिंह ने कहा कि व्यापारी नियमित बैठक में भाग ले और मिलावटी सामानों की बिक्री न करें ।व्यापारी को सही ढंग से व्यापार करने से जनता के बीच अच्छा संदेश जाता है। जबकि नकली एवं ज्यादा मुनाफा के चक्कर में व्यापारी अपना विश्वास जनता से खो देता है‌। जिससे उनका व्यापार आगे चलकर खराब हो जाता है। उन्होंने कहा कि गलत व्यापार करने वाले के साथ संगठन कोई मदद नहीं करेगा ।सड़क पर अतिक्रमण न करें। व्यापारी के साथ यदि कोई उत्पीड़न हो रहा हो तो वह अपनी बात रखें। उसकी मदद की जाएगी। प्रदेश सरकार व्यापारी हित की बात करती है ।कोई समस्या हो तो बैठक में खुलकर अपनी बात रखें ।व्यापारी अजय ने परिवार रजिस्टर नकल की बात रखी। जिस पर श्री सिंह ने खंड विकास अधिकारी से मिलकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। चौकी प्रभारी अजय तिवारी ने भी विचार व्यक्त किया ।बैठक में रामकुमार गुप्ता व पवन कौशल ने भी अपनी बात रखी ।बैठक में बेलसर अध्यक्ष आशीष सिंह निखिल, महामंत्री रामकुमार गुप्ता ,राधेश्याम, राज बहादुर मिश्रा ,पवन कौशल, संगठन मंत्री राजेश गुप्ता, अजय गुप्ता, दीपक गुप्ता ,दिनेश शर्मा, शिवनाथ गुप्ता समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!