नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा के के क्रीड़ा प्रांगण में 70 वें एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,213 views

मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा। महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा के के क्रीड़ा प्रांगण में 70 वें एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद माननीय अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह जबकि विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर रामचंद्र रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खिलाड़ियों को जीत में होश नहीं खोना चाहिए और न ही हार से निराश नहीं होना चाहिए बल्कि नई ऊर्जा के साथ तैयारी करना चाहिए जिससे आगामी प्रयासों में सफलता मिल सके। आप सब कुशलता पूर्वक यह खेल प्रतियोगिता संपन्न कराए, खेल में अपना बेहतर प्रदर्शन दें। खेल या पढ़ाई में सफलता एक दिन का काम नहीं है इसमें निरंतरता बहुत आवश्यक है। आगे उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई देते हुए कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं प्रेषित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. राम चन्द्र ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अद्वितीय महत्व रखता है। यह हमारे स्वास्थ्य, मनोविज्ञानिक विकास और सामाजिक विकास के लिए एक संपूर्ण उपाय है। खेलने से हमारा शारीरिक स्वास्थ्य सुधरता है और हमें ऊर्जा से भर देता है। यह हमारी मानसिक तनाव को कम करता है और हमें खुश रखता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम को मंडलीय क्रीड़ा सचिव श्वेता मिश्रा, जिला मंत्री राधा मोहन पांडेय, बृजेश द्विवेदी, प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह,मंत्री सहदेव सिंह, जिला क्रीड़ा कोषाध्यक्ष राजेश द्विवेदी, जिला क्रीड़ा सचिव राजेश चंद्र पांडेय, बृजेंद्र प्रताप सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
800 मी सीनियर बालक दौड़ में डीएवी इंटर कॉलेज नवाबगंज के नीरज सिंह ने प्रथम स्थान गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी के रामू गुप्ता ने द्वितीय स्थान जबकि गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज नवाबगंज के रमन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार 800 मी बालिका सीनियर अंडर-19 दौड़ में अंशु साहू नगर पालिका इंटर कॉलेज नवाबगंज ने प्रथम स्थान ज्योति जनता इंटर कॉलेज कौड़िया ने द्वितीय स्थान तथा सीमा देवी सुभाष इंटर कॉलेज उमरी बेगमगंज में तृतीय स्थान प्राप्त किया 800 मी जूनियर बालक वर्ग में अखिलेश डीएवी इंटर कॉलेज नवाबगंज में प्रथम स्थान दीपक यादव श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज नवाबगंज ने द्वितीय स्थान जबकि महाराजा देवी बख्श इंटर कॉलेज बेलसर के सोनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में 800 मी बालिका जूनियर वर्ग में भारतीय इंटर कॉलेज कटरा बाजार की काजल ने प्रथम स्थान, नगर पालिका नवाबगंज की कोमल यादव ने द्वितीय स्थान तथा सुभाष इंटर कॉलेज उमरी बेगम की सपना निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक पूर्व प्रधानाचार्य शिक्षक को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रसायन विज्ञान प्रवक्ता मजहरूल हक अंसारी, ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोनू सिंह पूजा सिंह, जगत नारायण सिंह, एस नन्दू, मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य रामनाथ पांडेय, देवकली प्रसाद पांडेय, दीप नारायण सिंह, एस पी सिंह, रघुराज सिंह, सैय्यद मुजीब, सुभाष चंद्र जायसवाल, पवन तिवारी, अदीलअहमद, सुनीता रानी, सुनीता श्रीवास्तव, अनूप शुक्ला,राजेश सिंह, अमित यादव, आदि के साथ जनपद के विभिन्न विद्यालय के प्राचार्य, व्यायाम शिक्षक, तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!