पटाखा बनाते समय हुआ भयंकर विस्फोट दो लोगों की मौत तीन लोग गंभीर रूप से घायल।
1 min read
10,453 views
प्रमोद कुमार पांडेय
तरबगंज ।
थाना क्षेत्र तरबगंज के ग्राम बेलसर में सोमवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे एक घर में पटाखा बनाते समय भयानक विस्फोट हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास के मकान भी विस्फोट की जद में आ गए और दीवारों में दरारें पड़ गई।
मृतकों की पहचान इश्तियाक और आकाश के रूप में हुई है घायलों में लल्लू, कृष्ण कुमार और आयास का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि
विस्फोट होने वाला मकान फारूक का बताया जा रहा है, जो की काफी दिनों से बंद पड़ा था। उसी में पांच लोग अवैध रूप से पटाखा निर्माण कर रहे थे। जिसमें अचानक विस्फोट होने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को इलाज हेतु स्थानीय सीएससी पर भेजा गया। जहां से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जिसमें से दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है और दो लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना तरबगंज की पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम साक्ष्य संकलन कर घटना की तहकीकात कर रही है।
