चार दिवसीय पाठ्य पुस्तक आधारित एफएलएन प्रशिक्षण गतिमान
1 min read
8,072 views
चार दिवसीय पाठ्य पुस्तक आधारित एफएलएन प्रशिक्षण गतिमान
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा।जनपद के वजीरगंज ब्लॉक में निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का चार दिवसीय पाठ्य पुस्तक आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज चंद्र भूषण पांडेय की अध्यक्षता में गतिमान है।खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज चंद्र भूषण पांडेय ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्राथमिक स्तर के सभी शिक्षकों का होना है तथा बाल वाटिका से कक्षा तीन तक के बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में निपुण बनाना और कक्षा एक और दो में एनसीईआरटी की भाषा, गणित,एवम,अंग्रेजी की नवीन पाठ्य पुस्तकों पर समझ विकसित करना इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है।द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण का प्रारंभ उर्मिला सोनी एवम अनीता पाण्डेय के द्वारा प्रार्थना सभा से हुआ। ए आर पी धीरेन्द्र सिंह एवम अशोक कुमार मौर्य ने भाषा का समेकन,गणित के प्रशिक्षण का उद्देश्य एवम परिचय, एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों के पाठों को समझना, शिक्षण प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियां आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। ए आर पी घनश्याम मौर्य,गंगेश्वर प्रसाद एवम संजय कुमार ने आकलन एवम रेमेडियल,गणित के नवीन पाठ्य पुस्तकों की समग्र समझ,निपुण उद्देश्य एवम सीखने के प्रतिफल बिंदु पर विस्तृत चर्चा की। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न सत्रों में विभिन्न प्रकरणों पर समूह कार्य एवम प्रस्तुतीकरण किया। ए आर पी संजय कुमार ने बताया की प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग जिले स्तर पर डायट एवम राज्य स्तर पर सीमेट प्रयागराज द्वारा की जा रही है।द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण का समापन आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। ए आर पी घनश्याम मौर्या ने बताया कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करके सभी शिक्षक शिक्षिका निपुण भारत की वार्षिक ,साप्ताहिक ,दैनिक योजना का क्रियान्यवयन करते हुए निर्धारित समय में अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाएंगे। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।तकनीकी सहयोग प्रदीप शुक्ला,अवनीश मिश्रा द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी अवनीश द्रिवेदी ने बताया कि प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में प्रदीप सिंह,अखिलेश कुमार ,अरुण सिंह,रोहित कुमार , बिक्की रजक,नीलाद्री सिंह,सुमन मौर्या ,राम शंकर मौर्य,अशोक कुमार शुक्ल, अशोक द्रिवेदी,शैलेंद्र पांडे,अरुणेश सिंह, प्रतिमा द्रिवेदी,पंचमलाल ,कुसुम मिश्रा ,वीरेंद्र शुक्ल,कृष्ण कुमार शुक्ल, शिव कुमार जायसवाल , राकेश सिंह राम प्रकाश द्विवेदी आदि अनेक शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।
