राम मंदिर परिसर में पूर्ण होने वाले निर्माण जल्द ही ट्रस्ट को किए जाएंगे हैंडोवर – नृपेंद्र मिश्र
1 min read8,471 views
ज्योति जयसवाल अयोध्या
अयोध्या युगनव टाइम्स लाइव राम मंदिर परिसर में पूर्ण होने वाले निर्माण जल्द ही ट्रस्ट को किए जाएंगे हैंडोवर, राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने दी जानकारी,
नृपेंद्र मिश्रा का बयान, विद्युत सब स्टेशन, फायर स्टेशन एसटीपी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट जो पूर्ण हो गए हैं उनको अब किस्तों में ट्रस्ट को हैंडोवर कर दिए जाएंगे,इसके संचालन और मेंटेनेंस का कार्य अब ट्रस्ट को देखना होगा,
विपरीत परिस्थितियां नहीं आई तो अनुमान है जुलाई 2025 तक मंदिर निर्माण पूरा होकर के 90% एजेंसियां वापस हो जायेगी,
राम मंदिर के शिखर का निर्माण शुरू हो चुका है, इसकी ऊंचाई 161 फिट है,यह एक तकनीकी चैलेंज है, इस कार्य में सारी एजेंसियां जो मंदिर निर्माण से जुड़ी हुई है लार्सन एंड टुबेरो, टाटा कंसलटेंसी व सीबीआरआई सभी मिलकर सभी लेयर पर काम करेगी।
