नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,461 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा।महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रार्थना स्थल पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे। वे एक मेधावी छात्र, संगठक लेखक, पत्रकार, विचारक, राष्ट्रवादी और एक उत्कृष्ट मानवतावादी थे। उनके सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में सबसे कमजोर और सबसे गरीब व्यक्ति की चिन्ता सदैव रहती थी।उन्होंने अंत्योदय के सिद्धांत पर अपना संपूर्ण जीवन गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित और वंचित के उत्थान के लिए न्योछावर कर दिया। स्वदेशी आर्थिक मॉडल को अपनाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने एकात्म-मानववाद को रेखांकित किया। उनका संपूर्ण जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक है। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव राजेश चंद्र पांडेय के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!