नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पाठ्य पुस्तक आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण के तीसरे एवम् चौथे बैच का प्रशिक्षण गतिमान

1 min read

 3,326 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा।जनपद के वजीरगंज ब्लॉक में निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का पाठ्य पुस्तक आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज चन्द्रभूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। तीसरे एवम चौथे बैच का प्रशिक्षण दिनांक 23/09/2024 से प्रारंभ है।खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज चन्द्रभूषण पाण्डेय ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्राथमिक स्तर के सभी शिक्षकों का होना है तथा कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में निपुण बनाने के लिए विकसित किए गए
मॉड्यूल आधारशीला क्रियान्यवयन संदर्शिका एवम् कक्षा 1, 2 की पाठ्य पुस्तक पर सभी शिक्षकों की समझ विकसित करना इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है।तीसरे दिवस के प्रशिक्षण का प्रारंभ ए आर पी अशोक मौर्य एवम सहायक अध्यापक मुकेश मालवीय के द्वारा प्रार्थना सभा से हुआ।तीसरे दिवस में सर्वप्रथम सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से पिछले दिवस की पुनरावृत्ति की गई ।ए आर पी धीरेन्द्र सिंह एवम अशोक कुमार मौर्य ने कार्यपुस्तिका एवम् उसके उपयोग को समग्रता से समझना, जोड़ की अवधारणा से संबंधित कक्षा कक्षीय चुनौतियां बिंदु पर विस्तृत चर्चा की। ए आर पी घनश्याम मौर्य,गंगेश्वर प्रसाद एवम संजय कुमार ने शिक्षक संदर्शिका एवम कार्यपुस्तिका में दिए गए आकलन ट्रैकर का अवलोकन,अकादमिक वर्ष 2023/2024 की पुनरावृत्ति एवम् 2024/2025 की संरचना को समझना,गणित शिक्षण के दौरान प्रयोग होने वाले टीएमएम आदि बिंदु पर चर्चा की । सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न सत्रों में विभिन्न प्रकरणों पर समूह कार्य एवम प्रस्तुतीकरण किया। ए आर पी अशोक कुमार ने बताया यह प्रशिक्षण वजीरगंज के दयानंद आर्य वैदिक इंटर कॉलेज के दो कक्षा कक्ष में संचालित है। प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग जिले स्तर पर डायट एवम राज्य स्तर पर सीमेट प्रयागराज द्वारा की जा रही है।तृतीय दिवस के प्रशिक्षण का समापन खंड शिक्षा अधिकारी के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। ए आर पी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करके सभी शिक्षक शिक्षिका निपुण भारत की वार्षिक ,साप्ताहिक ,दैनिक योजना का क्रियान्यवयन करते हुए निर्धारित समय में अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाएंगे। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।तकनीकी सहयोग प्रदीप कुमार शुक्ल एवम अवनीश मिश्रा के द्वारा प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण में उपमा देवी, कमरून निशा, दीप्ति मिश्रा,सीमा तिवारी,वर्तिका सिंह,राधेश्याम,विश्वनाथ सिंह,नंद कुमार मिश्र,भोला प्रसाद,प्रभात पांडेय,पूनम तिवारी,संध्या पारासर, जानकी यादव, रश्मि सिंह,स्मिता गुप्ता,विनोद कुमार दुबे,अवध नरेश सिंह आदि अनेक शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!