नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

घर के अंदर मृत मिली किशोरी, चल रहा था इलाज

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,518 views

 

अशफाक आलम
गौरा चौकी गोण्डा – थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमवा घाट बाबा कुटी के गांव में एक लगभग 14 वर्षीय किशोरी का शव उसके छप्पर के मकान में संदिग्ध मृत अवस्था में पड़ा मिला।मृतिका के माता के मुताबिक वो अपने दो बच्चों के साथ आज लगभग ग्यारह बजे सुबह किसी कार्य हेतु घर से बाहर गई हुई थी | जब वह पुनः घर वापस आई तो घर का दरवाजा बंद होने पर दरवाज़े पर किशोरी को आवाज दी | जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजा खोलकर देखा तो उसकी बेटी अंजली अचेत अवस्था मे जमीन पर पड़ी थी | उसने हिलाया डूलाया पर वो नहीं उठी तो उसने अपने आसपास के लोगो को इसकी जानकारी दी | ग्रामीणों के इकठ्ठा होने पर परिजनों द्वारा बेहोश समझकर इलाज करवाने के लिए तैयारी करने में लग गए, तभी उपस्थित ग्रामीणों ने उसे बताया कि वह मर चुकी है | जबकि मृतिका के माता के अनुसार उसकी बेटी का इलाज एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था उसके पेट दर्द की शिकयत पहले थे और उसका कुछ दिन पहले अल्ट्रासाउंड भी हुवा था ।ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया , सूचना पाकर घटना स्थल पर प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने मय फोर्स पहुंचकर कर मामले के जांच पड़ताल में जुट गए | सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मनकापुर राकेश कुमार सिंह ने घटना की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए निर्देशित कर विधिक कार्यवाही करने के लिए अपने अधिनस्थ को निर्देश दिया । परिजन के मुताविक मृतिका के पिता फूल चंद्र लगभग दस साल पहले ही मृत्यु होगया था उसके दो बेटे और एक यही लड़की थी। इस बावत प्रभारी निरीक्षक खोंडारे शशि कुमार राणा से दूरभाष पर घटना की जानकारी लेने पर उन्होंने बताया की एक लगभग 14 वर्षीय किशोरी का शव मिलने की सूचना मिली थी जिसका पेट दर्द का निजी अस्पताल मे इलाज चल रहा था जिसकी मौके पे जाकर शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पी एम के जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है पी एम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!