अपना दल (एस) की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रीय सलाहकार राम प्रगट पटेल
1 min read
2,485 views
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा:-अपना दल एस की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में पार्टी के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सलाहकार राम प्रगट पटेल ने किया।उन्होंने पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिया।उन्होंने अपील किया कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें।उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।उन्होंने कहा कि जब बूथ स्तर पर कार्यकर्ता तैयार हो जायेंगे तो पार्टी संगठनात्मक ढांचा अपने आप मजबूत हो जाएगा।जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन तैयार करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं।उनके बिना कोई लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है।उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।रामदीन पटेल,जगराम पटेल,मेवालाल यादव,धर्मेंद्र वर्मा,बनारसी पटेल,रामरतन,वालिद अंसारी,राममन वर्मा,राघवराम, पेशकार पटेल,राजाराम आदि रहे।
