नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गणपत महोत्सव 12 रवि अव्वल तथा विश्वकर्मा पूजा को देखते हुए पुलिस द्वारा मोतीगंज बाजार में किया गया बैठक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 7,561 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा। गणपत पूजा 12 रवि अव्वल तथा विश्वकर्मा पूजा को देखते हुए मोतीगंज बाजार में मोतीगंज पुलिस द्वारा किया गया शांति समिति की बैठक
बुधवार को क्षेत्राधिकार सदर शिल्पा वर्मा थाना अध्यक्ष मोतीगंज अनीता यादव के अध्यक्षता में मोतीगंज बाजार में स्थित गणपत पूजा स्थल के पास मोतीगंज के व्यापारियों के साथ बैठक कर आने वाले आगामी गणपत पूजा 12 रवि अव्वल त्यौहार तथा विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने एवं संपन्न कराने की पुलिस द्वारा अपील की गई इस दौरान बैठक में ग्राम प्रधान गढ़ी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गिरजा शंकर नाग सहित बाजार के अन्य व्यापारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे
बैठक में क्षेत्राधिकार सदर द्वारा क्षेत्र के सभी लोगों से अपील किया गया कि आने वाले सभी त्यौहार को सभी लोग आपसी भाई चारे के साथ मनाई जिससे कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था अमन चैन कायम रहे इस दौरान थाना अध्यक्ष मोतीगंज अनीता यादव ने व्यापारियों को जागरुक करते हुए बताया कि अगर किसी भी व्यापारी को किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह स्वयं मुझे मिले उनकी परेशानियों का समाधान किया जाएगा वहीं थाना अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों को जागरुक करते हुए सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!