सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
1 min read6,947 views
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ।महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में कौशल विकास एवं उद्यमिता विकास मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जन शिक्षण संस्थान गोंडा के निर्देशन में चल रहे लगभग तीन महीने के असिस्टेंट ड्रेस मेकर कोर्स का निरीक्षण विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सिलाई-कढ़ाई का ज्ञान बालिकाओं एवं महिलाओं को आर्थिक सशक्त और उन्नत होने का अवसर प्रदान करता है । प्रशिक्षण के बाद आप अपना दुकान और प्रतिष्ठान खोल अच्छी कमाई कर सकती हैं।सिलाई का व्यवसाय सदाबहार है क्योंकि कपड़ों की मांग हमेशा बनी रहती है। यदि आप भी अपना टेलरिंग का बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं सरकार इसके लिए आपको मुद्रा लोन की सुविधा भी प्रदान करती हैं। इस दौरान प्रशिक्षण कब प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं रुचि शर्मा, नेहा मोदनवाल, खुशबू सिंह, पूनम देवी, मैविश बानो, महक, शिवानी कनौजिया, मीना शुक्ला, काजल मिश्रा, प्रीति शर्मा आदि ने अपने द्वारा बनाए गए विभिन्न परिधान के नमूने दिखाए । इस अवसर पर प्रशिक्षका मिथिलेश जायसवाल, प्रशिक्षक मोहम्मद यूनुस तथा रामेश्वर प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
