नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ लखनऊ मंडल के गोंडा लोको शेड शाखा द्वारा लोको शेड गोंडा के कैंटीन में आर मीना की अध्यक्षता में टोकन मीटिंग किया गया

1 min read

 4,877 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा । शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ लखनऊ मंडल के गोंडा लोको शेड शाखा द्वारा लोको शेड गोंडा के कैंटीन में आर के मीना की अध्यक्षता में सहायक महामंत्री सुनील विश्वकर्मा और लखनऊ मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल की उपस्थिति में टोकन मीटिंग किया गया सहायक महामंत्री ने कहां कि कर्मचारियों पर कुठाराघात करने वाले सत्ता लोभी मान्यता प्राप्त फेडरेशन ने अपनी सहमति देकर पहले एनपीएस को लागू कराया और अब यूपीएस को लागू कराया जा रहा है जो कर्मचारी हित में नहीं हैं इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ भारतीय रेलवे मजदूर संघ भारतीय मजदूर संघ द्वारा लगातार 2004 से ही विरोध किया जा रहा है और कई बार दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन भी किया गया है जब तक पूर्ण रूप से पुरानी पेंशन की बहाली न हो जाए आगे भी लगातार इसका विरोध/ संघर्ष करता रहेगा वही मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल जी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में मान्यता प्राप्त यूनियन जब से आई है कर्मचारियों का लगातार शोषण बढ़ता जा रहा है कर्मचारियों को मिलने वाली कई सुविधाओं को बंद करा दिया गया भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई गोंडा के सहायक मंत्री शोभाराम वर्मा जी द्वारा कर्मचारियों को बताया कि अब समय आ गया है आने वाले मान्यता प्राप्त चुनाव में अपना वोट देकर पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ को मान्यता दिलाने के लिए अपना योगदान दे और वर्तमान समय की यूनियन/ फेडरेशन को मान्यता से बाहर करें तभी कर्मचारियों का भला होगा।
कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई गोंडा के सहायक मंत्री शोभाराम वर्मा पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के सहायक महामंत्री सुनील विश्वकर्मा लखनऊ मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल सहायक मंडल मंत्री लाल बहादुर श्रीवास्तव लोको शाखा अध्यक्ष आर के मीना मंत्री ऋग प्रसाद, मनोज हिंद सहायक शाखा मंत्री कन्हैया कुमार मिश्रा, के सी यादव, आर के गंगवार, मो. निजाम सहित कई पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!