नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गरीब के छप्पर के घर में व घर के बाहर भरा पानी घर में रखा सारा सामान हुआ बर्बाद

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,466 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा। गरीब के छप्पर के घर में वह घर के बाहर भरा पानी घर में रखा सारा सामान हुआ बर्बाद
जनपद गोंडा के ब्लॉक मनकापुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत विद्यानगर गांव के बगल जो की विद्या नगर ग्राम पंचायत में आता है यहां पर एक गरीब परिवार जिसका नाम वैस मोहम्मद उर्फ गुल्लू है जो छापर का मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रहता है नहर उफान पर होने के कारण नहर का पानी तथा बरसात होने पर बरसात का पानी उसके घर में घुस जाता है और घर में रख खाने-पीने ओढ़ना बिछौना सहित अन्य समान भीग कर बर्बाद हो जाता है वैस मोहम्मद उर्फ गुल्लू ने बताया कि मैं 10 वर्षों से सरकार से आवास की मांग कर रहा हूं लेकिन हमारा कोई सुनने वाला नहीं है कई बार हमने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर भी आवास संबंधी शिकायत दर्ज कराया लेकिन ना तो कोई जांच हुई ना मुझे आवास मिला मैं एक गरीब परिवार हूं और छप्पर के मकान में अपना वह अपने परिवार का गुजर बसर करता हूं बगल से नहर गुजरी हुई है नर जब भी उफान पर आती है तो पूरे घर में पानी भर जाता है और घर में रखा सारा सामान बर्बाद हो जाता है और मुझे भूखे सोना पड़ता है उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में नहर भी उफान पर थी और बारिश भी होने लगा जिससे नहर का और बारिश का पानी मेरे पूरे घर में भर गया तथा मेरे घर के बाहर भी भर गया जो देखने में तलाब जैसा लगता है और मेरा सारा सामान खाने पीने का वह अन्य सामान बर्बाद हो रहा है कई बार लेखपाल सहित विकास भवन गोंडा में जाकर आवास की मांग किया लेकिन हमारा कोई सुनने वाला नहीं है थक हार कर हमने एक वर्ष पहले कई बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर भी आवास संबंधी शिकायत दर्ज कराया जहां से मुझे आश्वासन मिला कि आपको जल्द आवास उपलब्ध कराया जाएगा लेकिन 1 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मुझे ना तो आवास मिला और ना कोई मौके पर जांच करने ही आया उन्होंने कहा कि गरीबों का सुनने वाला कोई नहीं है थक हार कर गरीब परिवार अपने घर पर बैठ गया अब जब कभी भी हल्की सी भी बारिश होती है और नहर में उफान आती है तो गरीब परिवार के छप्पर के घर में पूरा पानी भर जाता है और घर के सामने पानी भर जाता है जो देखने में तलाब जैसा नजर आता है पीड़ित ने पीएम नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आवास की मांग की है अब देखना यह है कि गरीब परिवार को आवास मिलता है या नहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!