नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

लाखों की संख्या में कांवरियों ने किया जलाभिषेक,जायसवाल समाज गोंडा द्वारा लगाया गया स्टॉल रहा आकर्षण का केंद्र

1 min read

 5,873 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा। कजरी तीज के पावन पर्व पर लाखों की संख्या में कांवरियों ने सरयू घाट से जल लेकर बाबा दुखरनाथ मंदिर एवं पृथ्वीनाथ मंदिर पर जलाभिषेक किया, जिस दौरान रास्ते में हजारों की संख्या में लगे स्टॉल कांवरियों की सेवा में कार्य करते नजर आए। वहीं जायसवाल समाज गोंडा द्वारा एक भव्य भंडारे का स्टाल एवं झांकी प्रदर्शन का आयोजन लखनऊ रोड बुलेट एजेंसी के पास किया गया। जहां हजारों की संख्या में कांवरियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं झांकी प्रदर्शन के दौरान भोलेनाथ, माता पार्वती व गणेशजी के रुप में हुए प्रस्तुतीकरण की धूम मची रही, कांवरिया मदमस्त होकर झूमते रहे। सर्वप्रथम सायं सात बजे भगवान शिव का पूजन अर्चन कर भण्डारे की शुरुआत की गई, जो देर रात चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान जयसवाल समाज गोंडा के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल व आलोक जायसवाल, महामंत्री पवन जायसवाल, कोषाध्यक्ष बच्चा जायसवाल, उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, नवीन जायसवाल नन्हे, अजीत गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता, महासचिव आशीष जायसवाल व देवेंद्र जायसवाल, सचिव राम आशीष जायसवाल, शशांक जायसवाल, विशाल जायसवाल ज्वैलर्स, राजेश जायसवाल पत्रकार, संजय जायसवाल, विशाल जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, मनीष जायसवाल, ओम जायसवाल, श्री चंद्र जायसवाल, सोमेश जायसवाल सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी सेवा में डटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!