नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जलाभिषेक करने जा रहे कांवरियों की सेवा में लगाए गए पंडाल।

1 min read

 4,953 views

 

बेलसर गोंडा ।कजरी तीज पर्व पर ऐली परसौली के पवित्र सरयू नदी से जल लेकर बाबा दुख हरण नाथ मंदिर जलाभिषेक करने जा रहे कांवरियों का रामेश्वर नाथ किसान सेवा केंद्र पर पंडाल लगाकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अवध क्षेत्र प्रभारी व नगर अध्यक्ष हरीशचंद्र सिंह उर्फ हरी सिंह ,आशीष सिंह निखिल, आकाश सिंह, संजय सिंह, आदि ने दूध, ब्रेड, फल खिलाकर स्वागत किया। रगड़गंज बाजार के चौराहे पर व्यापार मंडल द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें पूरी सब्जी दाल चावल आदि खिलाकर व्यापार मंडल के अवध क्षेत्र भारी हरीशचंद्र सिंह उर्फ हरी सिंह , रामकुमार गुप्ता, पवन कौशल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह शैलेंद्र सिंह , आदि ने कांवरियों का स्वागत किया ।इस मौके पर सूरज सिंह ,जीतू सिंह , समेत तमाम लोग मौजूद रहे ।वहीं लक्ष्मी नरायण सेवा संस्थान चांदपुर में आयोजक अशोक कुमार पांडेय व रवींद्र कुमार पांडेय जिला पंचायत सदस्य द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया ।जलाभिषेक करने जा रहे कांवरियों को चाय, पकौड़ा, फल खिलाकर स्वागत किया गया ।बेलसर और चांदपुर में कांवरियों की सेवा में लगाए गए पंडाल पर तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने भी शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!