नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अतिरिक दहेज मांग लेकर विवाहिता को घर से निकाला मुकदमा दर्ज – थानाध्यक्ष निर्भय नरायन सिंह

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 15,702 views

 

मोहम्मद सुलेमान राकेश कुमार सिंह
गोंडा । मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला। मोबाइल पर ही तीन तलाक़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा मुस्लिम महिला सुरक्षा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
कस्बे के मुट्ठीगंज निवासी मंतासा पुत्री ननकू ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका निकाह वजीरगंज थाना क्षेत्र के काशीपुर महराज गंज निवासी सिराज के साथ नवम्बर 2022 में हुआ था। निकाह में घर वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज देकर विदा किया था। उसके लालची ससुराल वाले अक्सर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया करते थे।कुछ दिन के बाद पति सिराज ने उसे अपने घर से निकाल दिया और कहा कि जब तक तुम अतिरिक्त दहेज लेकर नहीं आओगी तब तक हम तुम्हें अपने घर में नहीं घुसने देंगे।उसके बाद वह अपने मायके में आ कर रहने लगी।इसी दौरान उसे एक बेटी पैदा हुई। लड़की पैदा होने की जानकारी होने पर पति और नाराज हो गए। बीते 03 जुलाई को उसके पति ने उसके मोबाइल पर फोन करके उसे खूब अपशब्द कहे। हद तो तब हो गई जब पति ने फोन पर ही तलाक,तलाक,तलाक कहकर फोन काट दिया।जिसकी रिकार्डिंग उसके मोबाइल फोन में मौजूद है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!