नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

संदिग्ध परिस्थितियों में घर के दरवाजे पर पड़ी मिली युवक की लाश।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 13,666 views

संदिग्ध परिस्थितियों में घर के दरवाजे पर पड़ी मिली युवक की लाश।

 

मोहम्मद सुलेमान राकेश कुमार सिंह
गोंडा । नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव में रविवार को एक युवक की लाश घर के दरवाजे पर पड़ी मिली। सूचना पर पंहुची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
दुल्लापुर गांव के मल्लाहन पुरवा मजरे के पश्चिमी गांव निवासी कृष्णावती ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह काम से जा रही थी तभी उसने अपने देवर राम विलास यादव (40)पुत्र स्व राम मिलन के घर के दरवाजे के अंदर उसे बेसुध पडा़ देखा। हल्ला-गुल्ला सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़कर आये तो देखा कि रामविलास का शरीर प्राण हीन हो चुका है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक करीब 15 वर्ष पूर्व दिल्ली रहता था और वहीं से ज्ञानमती नाम की महिला से विवाह करके गांव वापस लौटा था और गांव में ही मेहनत मजदूरी करता था । पत्नी 03 वर्ष पूर्व उसे छोडकर चली गई थी। मृतक के एक पुत्री काजल (12)और दो पुत्र ताराचंद (8)कन्हैया (05)हैं।

इनसेट :- पत्नी के छोड़कर चले जाने से मृतक अवसाद में रहने लगा था। गांव के लोगों ने बताया कि उसकी भाभी और भतीजे ने मृतक के पिता से सारी पैतृक जमीन वसीयत करा ली थी। गांव वाले जमीन-जायदाद को लेकर भाभी-भतीजे से विवाद कि बात भी कह रहे हैं तो कुछ लोग फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या की बात भी बता रहे हैं। स्थानीय पुलिस फिलहाल मामले की तहकीकात कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर नहीं मिली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कारवाई की जायेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!