नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जगदम्बा शरण सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बेलसर गोण्डा के राष्ट्रीय सेवा योजना हाल में “काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह वर्ष” मनाया गया,

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,156 views

आज जगदम्बा शरण सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बेलसर गोण्डा के राष्ट्रीय सेवा योजना हाल में “काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह वर्ष” सहर्ष मनाया गया, जिसमें महाविद्यालय के समस्त प्रवक्तागण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त सेवार्थी एवं अन्य संकायों के प्राध्यापक उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोलते हुए माता राजरानी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य सर्वजीत मिश्र जी ने अपने एतिहासिक धरोहारों के प्रति गर्व का भाव रखने एवं आज़ादी के सपूतों को सदैव याद रखने एवं उनके प्रति ऋणी रहने का आवाहन किया। कार्यक्रमाधिकारी डॉ० अनुराग सिंह ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के प्रति शुभकामनायें प्रेषित की एवं मेधावियों को सामाजिक सरोकार राष्ट्रीय चिन्ह आदि मुद्दों पर सचेत करते हुए आज़ादी के वीरों को याद करने एवं छात्रों को उनके कर्तव्यों के प्रति सचेत किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य जी द्वारा देवी सरस्वती जी की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन कृषि संकाय के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री राम सिंह वर्मा ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रमाधिकारी डॉ० अनुराग सिंह, अल्पना सिंह, नीता सिंह, सुनीता सिंह, डॉ० सदानंद सिंह, डॉ० श्रीधर त्रिपाठी, डॉ० आनंद सिंह, एवं महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त मेधावी छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!