नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष मनाया गया

1 min read

 4,292 views

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा । महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष पर गोष्ठी का आयोजन किया गया इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्रान्तिकारियों द्वारा चलाए जा रहे स्वतन्त्रता के आन्दोलन को गति देने के लिये धन की तत्काल व्यवस्था की जरूरत के शाहजहाँपुर में हुई बैठक के दौरान राम प्रसाद बिस्मिल ने अंग्रेजी सरकार का खजाना लूटने की योजना बनायी थी। इस योजनानुसार दल के ही एक प्रमुख सदस्य राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी ने 9 अगस्त 1925 को लखनऊ जिले के काकोरी रेलवे स्टेशन से छूटी “आठ डाउन सहारनपुर-लखनऊ पैसेन्जर ट्रेन” को चेन खींच कर रोका और क्रान्तिकारी पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में अशफाक उल्ला खाँ, चन्द्रशेखर आज़ाद व छः अन्य सहयोगियों की सहायता से समूची ट्रेन पर धावा बोलते हुए सरकारी खजाना लूट लिया। बाद में अंग्रेजी सत्ता उनकी पार्टी हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के कुल चालीस क्रान्तिकारियों पर सम्राट के विरुद्ध सशस्त्र युद्ध छेड़ने, सरकारी खजाना लूटने व यात्रियों की हत्या करने का प्रकरण चलाया जिसमें राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी, पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खाँ तथा रोशन सिंह को फाँसी की सजा सुनायी गयी। इस प्रकरण में सोलह अन्य क्रान्तिकारियों को कम से कम चार वर्ष की सजा से लेकर अधिकतम काला पानी तक का दण्ड दिया गया था। कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों के प्रति 2 मिनट का अमाउंट रखकर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक सुजीत श्रीवास्तव ने छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शौर्य गाथा से प्रेरणा लेकर राष्ट्र हित में सदैव तैयार रहने की बात कही। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!