भारतीय किसान यूनियन ने नाग पंचमी के मौके पर निकाली तिरंगा यात्रा
1 min read
3,968 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी गोण्डा – भारतीय किसान यूनियन गोण्डा इकाई बभनजोत मे प्रदेश महा सचिव किशन बिहारी वर्मा के नेतृत्व मे नाग पंचमी के पर्व पर सुबह तिरंगा ट्रक्टर यात्रा केशव नगर ग्रांट पश्चिमी माता सम्मय के स्थान से भिरवा होते हुए घारीघाट चौराहे से खोड़ारे थाने पर जाकर यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा मे भारत माता की जयकारों के साथ यात्रा मे सैकड़ो किसान यात्रा मे लगभग 55 ट्रक्टर के साथ यात्रा मे लगे रहे। प्रदेश महासचिव किशन बिहारी वर्मा ने बताया की यह ट्रक्टर तिरंगा यात्रा संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश पर पुरे देश मे यह ट्रक्टर तिरंगा यात्रा निकाला जारहा हैँ।
इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष पृथ्वी राज चौहान, जिला महामंत्री योगेंद्र यादव, सलाहकाऱ श्याम लाल सोनी, तहसील अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राम सरन चौधरी, कनिक राम मौर्या, जमुना प्रसाद, पूरन यादव, राम जीत निशाद मोहम्मद अहमद सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
