नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

लकड़ी माफिया प्रतिबंधित हरे पेड़ों पर आरा चला रहे हैं। वही टिकरी रेंज के वन अधिकारी माफियाओं पर कार्रवाई के बजाय जुर्माना कर कर अपने दायित्वों की इतिश्री कर रहे हैं

1 min read

 5,565 views

 

वजीरगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर घाट निवासी एक अवैध लकड़ी कारोबार के व्यवसाई के रसूख के चलते अवैध रूप से काटे गए हरे पेड़ों के मामले में प्राथमिक नहीं दर्ज हो पा रही है।
रविवार को दुर्जनपुर घाट निवासी लकड़ी ठेकेदार राजेंद्र सिंह उर्फ ननकऊ ने अचलपुर गांव में कई सागौन के पेड़ काट कर गिरा दिए। मौके पर पहुंची वन विभाग के टीम ने कटान में लगी अवैध मशीन समेत लकड़ी को बरामद किया। वहीं कुछ लकड़ी पिकअप से ठेकेदार अपने पुत्र के साथ लाद ले गया। बताते चलें कि अभी एक माह पूर्व इसी ठेकेदार ने दुर्जनपुर घाट ग्राम पंचायत में अवैध रूप से सड़क किनारे लगे हरेगूलर के पेड़ को काटकर धराशाई कर दिया था। शिकायत पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने इस मामले में भी लीपापोती करते हुए जुर्माना कर पेड़ इस ठेकेदार के हवाले कर दिया था।
इसके बाद इस दबंग ने गेड़सर ग्राम पंचायत में दर्जनों प्रतिबंधित पेड़ काटकर गिरा दिए। रविवार को अचलपुर में यह अवैध तरीके से पेड़ काट रहा था। शिकायत के बाद वन विभाग के आला अधिकारियों की मिली भगत से कार्रवाई के नाम पर खाना पूरी की गई है।
वही इस संबंध में टिकरी रेंज के रेंजर विनोद नायक का कहना है कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जुर्माना की कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!