नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कारगिल विजय दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में कारगिल युद्ध के प्रतिभागी और युद्ध भूमि में असाधारण प्रदर्शन वाले वीर सपूत को सम्मानित किया गया

1 min read

 4,604 views

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री माननीय अजय राय जीके निर्देष पर आज कारगिल विजय दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय गोंडा के सभागार में कारगिल युद्ध के प्रतिभागी और युद्ध भूमि में असाधारण प्रदर्शन कर तीन तीन गोली झेलने वाले श्री विजय सिंह कारगिल का स्वागत जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व मे माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र ओढ़ा कर किया गया
स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि विषम परिस्थितियों में लड़े गए कारगिल युद्ध में हमारे 527जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी और हमारे 1400जवान घायल हुए थे
इसी कड़ी में गोंडा जनपद के जवान श्री विजय सिंह कारगिल जिन्होंने तीन गोली झेल कर अपनी वीरता साबित की
आज कांग्रेस कार्यलय में ऐसे अशाधारन वीर का सम्मान करना हम सब के लिए गर्व की बात है
स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री विजय सिंह कारगिल ने युद्ध भूमि के अपने संस्मरणों को बताया कैसे लड़े कैसे घायल हुए और किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा
स्वागत समारोह में जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे सेवादल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला, विनय प्रकाश त्रिपाठी चांद खान सभासद शाहिद अली कुरेशी, अनंत लाल कुलदीप, अविनाश मिश्रा अरविंद शुक्ला ने विजय सिंह कारगिल का माल्यार्पण कर स्वागत किया और सुखी दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए अपने विचार रखे

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!