नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जनता दर्शन मे फरियादी पर बिफरे केन्द्रीय राज्यमंत्री बिजली के लिए 2027 तक करना पड़ेगा इन्तजार:—– कीर्तिवर्धन सिंह

1 min read

 8,438 views

 

विद्युत की अघोषित कटौती को लेकर जनता दर्शन मे सासंद ने दो टूक सुनाई, ग्रामीण जनता को व्यवस्था सुधार के लिए 2027 तक करना पडेगा इन्तजार ।

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोण्डा। जनता दर्शन में क्षेत्रीय सासंद केन्द्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह सैकड़ों ग्रामीणो द्वारा अनियमित तरीके से हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर व्यवस्था सही कराये जाने की मांग पर बिफर पड़े उन्होंने दो टूक में कहा कि अब 2027 तक बिजली सुधार का करो इन्तजार, प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाओगे तभी सही ढंग से सप्लाई मिल पाएगी।
गोण्डा सांसद केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु व विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया के निज निवास मनकापुर कोट में शुक्रवार को जनता दर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। गोण्डा लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली पांचो विधान सभाओं से कई-कई किलोमीटर दूर से चलकर आए हुए सैकडो की संख्या में ग्रामीण सुबह नौ बजे से ही सासंद केन्द्रीय राज्य मंत्री के मनकापुर कोट से बाहर निकलने के इन्तजार मे बैठे थे। लगभग दो- ढाई घंटे के इन्तज़ार के बाद लगभग साढे ग्यारह बजे अपने कोट से निकलकर राजा भईया जनता दर्शन मे पहुंचे जहां पहले से मौजूद सैकडो की संख्या मे फरियादियो की फरियाद सुन ही रहे थे कि कुछ लोगो ने अघोषित बिजली कटौती को लेकर क्षेत्रीय सासंद से कहा की चुनाव तक विद्युत सप्लाई सही मिल रही थी लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद विद्युत सप्लाई सही ढंग से नही मिल पा रही है। कब आये को कब चली जाय कुछ पता ही नही है। ग्रामीणो की इतनी बात सुनते ही सासंद बिफर पड़े और झल्लाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव मे बाहरी को साढे चार लाख वोट दे दिए हो अब 2027 में चुनाव के बाद बिजली की बात करना। सैकड़ो की संख्या मे मौजूद गोण्डा की ग्रामीण जनता सासंद के ये बोल सुन सन्न रह गयी।ग्रामीणो का सहमना स्वाभाविक भी था क्योंकि एक तो राजा वह भी जब देश से सारी रियासते खत्म हो गयी हों उसके बाद भी मनकापुर कोट मे कोर्ट लगती हो, दूसरे सासंद व केंद्रीय राज्य मंत्री भी साथ जुडा हुआ हो तो ऐसे में सहमना लाजिमी है कौन उनको बातो का प्रतिकार कर आफत मोल ले सकता है।
मनकापुर कोट से निकलने के बाद ग्रामीणो ने जब सासंद के इस व्यवहार की चर्चा शुरू की तो एक दूसरे से यह बात पूरे जिले में फैल गयी।
गौरतल है कि सासंद केन्द्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह गोण्डा से लगातार तीसरी बार भाजपा से सांसद चुने गए हैं। लगातार तीसरी बार सांसद बनने के फलस्वरूप भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व ने सरकार मे इनको राज्यमंत्री बनाया है। वैसे गोण्डा से ये पांचवी बार सांसद बने हैं। और इस बार 2024 लोकसभा चुनाव में सपा गठबंधन प्रत्याशी श्रेया वर्मा को महज़ 46 हजार मतों से पराजित करके सासंद बने हैं। गोण्डा लोकसभा क्षेत्र मे आने वाली पांच विधान सभाओं में से गौरा व उतरौला विधानसभा से इन्हे सपा की उम्मीदवार श्रेया वर्मा से कम मत मिलने के कारण दोनो विधानसभा में पराजय का सामना करना पड़ा है।लेकिन शेष तीन विधानसभा वह भी मनकापुर विधानसभा में मतान्तर के गिरावट के बाद भी बढ़त के चलते लोकसभा चुनाव जीतने मे सफल रहे हैं।
जनपद में इस समय भारी विद्युत कटौती चल रही है चाहे वह शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण बिजली कब आयी कब गयी कुछ पता ही नही चलता है।भीषण गर्मी व उमस से जनता बेहाल है।

ऐसे में लोग यह कयास लगाये बैठे थे की क्षेत्रीय सासंद केन्द्रीय राज्य मंत्री से मिलने के बाद विद्युत सप्लाई दुरूस्त हो जाएगी
प्रदेश व केन्द्र दोनो जगह भाजपा की सरकार है और राजा भइया सांसद के साथ ही मंत्री भी हैं, कहने के बाद व्यवस्था में बदलाव हो ही जायेगा परिणामतः भीषण गर्मी व तपिश से राहत मिल जायेगी। परन्तु अब राजा भइया के बोल कि 2027 का इन्तजार करो ने लोगों को काफी निराश करते हुए समस्या से जूझने पर विवश कर दिया है।

उम्मीद से कम मिले मत दो विधानसभा मे हार के बीच जनता से तकरार

गोण्डा सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया की क्षेत्र में सरल व शालीन स्वभाव के लोगो में गिनती होती है।लेकिन इस बार की जीत के वोटो के अन्तर से शायद वह खुश नही दिख रहे है। क्षेत्र मे किये गए कार्यो के हिसाब से मत नही मिले। वैसे केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद भी कोई ताम झाम नही वही चाल ढाल आज भी है। लेकिन जनता दर्शन मे ग्रामीणो की समस्याओ पर तकरार कही न कही कुछ बात कहने को मजबूर कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!