फहीम काजी मोहम्मद सुलेमान पत्रकार के लिए बने मसीहा उपलब्ध कराया दो यूनिट ब्लड,पत्रकार के पत्नी के ऑपरेशन के लिए ब्लड की थी आवश्यकता
1 min read
8,486 views
मोहम्मद सुलेमान
लखनऊ । फहीम काजी पत्रकार मोहम्मद सुलेमान के लिए बने मसीहा उपलब्ध कराया दो यूनिट ब्लड जनपद गोंडा के तहसील मनकापुर क्षेत्र के थाना मोतीगंज अंतर्गत मोतीगंज बाजार निवासी पत्रकार सुलेमान की पत्नी का तबीयत ज्यादा खराब था जिन्हें डॉक्टर राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया डॉक्टर द्वारा जांच रिपोर्ट में पाया गया कि इनका एक वाल खराब है जिनका ऑपरेशन होना बताया गया और डॉक्टरों द्वारा ब्लड की मांग की गई जब इसकी जानकारी फहीम काजी निवासी सुहागपुर थाना नवाबगंज जनपद गोंडा को हुई तो उन्होंने स्वयं वह अपने एक साथी के साथ डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल लखनऊ में पहुंचकर दो यूनिट खून मोहम्मद सुलेमान पत्रकार की पत्नी सायरा बानो के लिए उपलब्ध कराया फहीम काजी ने मोहम्मद सुलेमान से कहा कि मैं हर संभव मदद के लिए तैयार हूं अगर कभी भी हमारी आवश्यकता पड़ी तो हमें फोन कीजिए मैं तत्काल लखनऊ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पहुंचूंगा और मदद करूंगा उन्होंने कहा कि इंसान का काम है इंसान के काम आना इसी को इंसानियत कहा जाता है उन्होंने यह साबित कर दिया कि अभी भी इंसानियत जिंदा है फहीम काजी मोहम्मद सुलेमान पत्रकार के लिए मसीहा साबित हुए मोहम्मद सुलेमान पत्रकार ने फहीम काजी का दिल से शुक्रिया अदा किया।
