नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,142 views

 

सुरेश कुमार तिवारी मनकापुर

गोण्डा। भाजपा द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पोस्टर-बैनर व पुतला जलाने की कोशिश करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर आज शहर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष रफीक रैनी ने कहा कि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगातार देश में हो रहे भ्रष्टाचार सहित नेट व नीट की परीक्षाओं में अनियमिताओं और पेपर लीक का मामला उठाकर केंद्र की जन विरोधी सरकार के झूठ का चेहरा जनता के सामने उजागर किया गया है। भाजपा का हिंदुत्व का नकली चेहरा भी बेनकाब हो गया है। अयोध्या की जनता ने भाजपा को सबक सिखा दिया है। रफीक रैनी ने कहा कि अपने झूठ का खुलासा देखकर भाजपाई इतना तिलमिला गए हैं कि उन्होंने भारत की सबसे पुरानी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की फोटो, बैनर-पोस्टर उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय के पुश्तैनी घर के सामने जलाने की नाकाम कोशिश जिला प्रशासन के सामने की, जो बहुत ही निंदनीय है। लगातार हो रहे छात्रों, युवाओं पर अत्याचार एवं महंगाई, भ्रष्टाचार में लिप्त जन विरोधी केंद्र की सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ तानाशाही रवैया अपना रही है जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया जिसमें केंद्र सरकार को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर पंकज चौधरी,अरुण कुमार गौतम रामदयाल शुक्ला आशीष त्रिपाठी अब्दुल रहमान, प्रदुमन शुक्ला, शहजाद खान, ओमप्रकाश, अजय रस्तोगी, मोहम्मद रिजवान, अनीश नाना, मोबीन खान, मोहम्मद शोएब, शहजादे मेवाती, खालिक कुरैशी, सलीम खान, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, इमरान खान, नबी बकर साहिबान, हरि श्याम सोनी, निजाम हाशमी आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!