नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत वन महोत्सव का आयोजन सफाई पर दिया गया विशेष जोर

1 min read

 4,810 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी गोंडा – ब्लॉक बभनजोत में वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विधायक प्रतिनिधि नीरज पटेल ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बोलते हुए साफ सफाई पर विशेष बल देने के बात कही | उन्होंने वन महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेकर ब्लॉक के परागण में वृक्षारोपण भी किया |

पूरे प्रदेश में 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सरकार ने 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा है | इसी क्रम में ब्लॉक वभनजोत में गुरुवार को पौधरोपण अभियान के अंतर्गत वन महोत्सव कर कार्यक्रम आयोजित किया गया | इसमें ग्राम प्रधान आशा बहू ब्लॉक कर्मी सहित कई लोग ब्लॉक सभागार में उपस्थित रहे | वन महोत्सव कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक प्रतिनिधि नीरज पटेल ने साफ सफाई पर विशेष बल दिया | उन्होंने कहा कि सभी सफाई कर्मी अपने-अपने गांव कम से कम 15 दिनों में एक बार साफ सफाई जरूर करें, उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की कि सभी ग्राम प्रधान अपने गांव में शुद्ध पेयजल के लिए नल की समुचित व्यवस्था करें जो नल दूषित हो गए हैं उनको पाइप डालकर रिबोर करें | महिला कार्यकत्रियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी भी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, सारी बीमारियों की जड़ गंदगी ही है, घर में साफ सफाई रहेगी तो मक्खी मच्छर नहीं आएंगे , यही मक्खी और मच्छर के काटने से व्यक्तियों में बीमारियां फैलती है |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!