अधिवक्ताको दबंगों ने पीटा, पुलिस कर रही जांच।
1 min read7,510 views
अधिवक्ताको दबंगों ने पीटा, पुलिस कर रही जांच।
गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) नवाबगंज थाना क्षेत्र के पर्वती गांव निवासी अधिवक्ता अनिल कुमार शुक्ला पुत्र जगदम्बा ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि गुरूवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे वह तरबगंज तहसील से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में लौव्वाबीरपुर गाँव के पास उन्हें उसी गाँव के देवतादीन ने अपने दो साथियों के साथ रोक लिया और गले में पड़े गमछे से गला कसते हुए अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर थप्पड़ मुक्का मारते हुए गले में पहनी रुद्राक्ष की माला व एक सोने की चेन खींच ली और भाग गये। पीड़ित अधिवक्ता ने शुक्रवार की सुबह थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है जाँच कर कार्यवाही की जाएगी। वहीं इस घटना से अधिवक्ताओ में आक्रोश व्याप्त है।
