नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पुस्तकें कार्यालय में डंप मिली तो होगी कड़ी कार्यवाही – ..–डीएम

1 min read

 9,062 views

 

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोण्डा,। – गुरूवार को डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में बेसिक शिक्षा-जिला टास्क फ़ोर्स बैठक की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण प्रोग्रेस रिपोर्ट, मिड डे मील, जर्जर विद्यालयों के ध्वस्तीकरण, विद्यालयों में विद्युतीकरण, बीआरसी की मरम्मत, पीएम श्री के तहत विद्यालयों के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट, डीबीटी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के विभिन्न पैरामीटर पर सेचुरेशन और ऑपरेशन कायाकल्प में 19 पैरामीटर पर स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर आदि की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने स्कूलों के निरीक्षण में जिला टास्क फोर्स और ब्लॉक टास्क फोर्स के अंतर्गत आने वाले अधिकारियों को निर्धारित निरीक्षण के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कायाकल्प योजना के तहत चाहर दिवारी, शौचालय, पेयजल आदि 19 बिंदुओं पर विद्यालयों का कायाकल्प सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों हेतु सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई निशुल्क पुस्तकों को कार्यालय में डंप ना किया जाए। विद्यालय तक शत प्रतिशत पुस्तक पहुंचाई जाए यदि किसी स्तर पर लापरवाही प्रदर्शित होंगी तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही जरूर की जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि निपुण भारत मिशन में जितने भी पैरामीटर हैं उनमें से सबसे कम प्रदर्शन करने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों की सूची बनाई जाए कि वे किन-किन पैरामीटर में पीछे हैं, तभी स्पष्ट जिम्मेदारी तय हो सकेगी।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए की विद्यालयों के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और संबंधित को हैंडओवर किया जाए। निर्माण के दौरान गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। जल्द से जल्द समय के अंदर ही निर्माण कर पूरा कराया जाए।

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!