नीट परीक्षा रद्द करो, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो ———प्रमोद मिश्रा
1 min read
4,161 views
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री माननीय अजय राय जी के निर्देश पर नीट परीक्षा के साथ ही नेट परीक्षा की शुचिता को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र की अगुवाई में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया
प्रदर्शन कर रहे साथियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा जिस तरीके से हर परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है चाहे आरओ, एआरओ परीक्षा हो पुलिस भर्ती परीक्षा हो और अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के साथ ही नेट परीक्षा परिणाम ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त है बेरोजगार नौजवानों के भविष्य की उसे कोई परवाह नहीं है अग्निवीर जैसी योजना इसका प्रमाण है रूस युक्रेन युद्ध रोकने का दावा करने वाली सरकार पेपर लीक नहीं रोक सकती यह गुजरात माडल की नाकामी का प्रत्यक्ष प्रमाण है
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस जन नीट परीक्षा रद्द करो, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो, प्रवेश परीक्षा तक करवा न सके जो वो सरकार निकम्मी है जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है जैसे नारों के साथ कचेहरी परिसर से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सेवादल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला, प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव जटा शंकर सिंह अल्पशंख्यक अध्यक्ष सगीर खान विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष पांडे,उपाध्यक्ष विनय त्रिपाठी पीसीसी जलील खान महासचिव अरविंद शुक्ला, चांद खान, अविनाश मिश्रा सभासद शाहिद अली कुरेशी सभासद हाजी अब्दुल सईद, शहर अध्यक्ष रफी रैनी, वसीम सिद्दीकी , राजेश वर्मा, शरीफ अहमद, अब्सार अहमद, सलीम खान, राजू लोधी , रिजवान, अब्दुल्ला, डा जफर अशफाक , जमील खान मेराज अहमद, दीप कुमार मिश्र अरुण गौतम सहित तमाम कांग्रेस जन उपास्थित रहे
